• Wed. Jul 29th, 2026

मनीषा मौत केस में गैंगस्टरों की एंट्री, आरोपियों की सूचना पर 51 लाख का इनाम

भिवानी 25 अगस्त 2025हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर सुनील सरधानिया और दीपक नांदल की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस पोस्ट में गैंगस्टरों ने लिखा, ‘राम-राम सभी 36 बिरादरी को। जो ये मनीषा बहन वाला केस हुआ है इसमें हमने देखा कि सभी बिरादरी साथ में न्याय की मांग कर रही हैं लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पाया या फिर किसी के दबाव में नहीं कर रहा।

हम आज अपनी तरफ से 51 लाख के ईनाम की घोषणा करते हैं। जो भी आरोपी के बारे में बताएगा उसे ईनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान सेफ रखी जाएगी। बता दें कि इस मामले में लारेंस गैंग भी धमकी दे चुका है। इसके लिए लॉरेंस गैंग के गोल्डी ढिल्लो ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि पुलिस और सरकार मनीषा को इंसाफ दे वर्ना हम उसे इंसाफ दिलाएंगे। हालांकि मिडिया इन दोनों पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *