• Sat. Feb 7th, 2026

तरनतारन में पूर्व सैनिक की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

पंजाब 06 फरवरी 2026 : तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द में मामूली तकरार के दौरान गांव के कुछ लोगों ने पूर्व सैनिक गुरभेज सिंह (42) पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गुरभेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिवार ने आरोप लगाया कि इस हिंसा में शामिल सभी आरोपी आम आदमी पार्टी से जुड़े है। मृतक 2 बेटियों का पिता था। उनके भाई गुरचेत सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में डी.एस.पी. जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने वल्टोहा थाने में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *