• Fri. Dec 5th, 2025

ड्यूटी के दौरान महिला BLO को ब्रेन हेमरेज, हालत नाज़ुक

01 दिसंबर 2025 : उत्तर प्रदेश में SIR का काम कर रहे BLO के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर लगातार चिंताजनक खबरे सामने आ रही है। हाल ही मुरादाबाद के एक टीचर BLO सर्वेश सिंह ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि वो SIR का टारगेट पूरा न होने की वजह से तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। इसी तरह कई और BLO की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसी बीच मुरादाबाद से एक ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला BLO को ब्रेन हेमरेज हो गया है। जिसकी वजह से वो काम करते-करते बेहोश हो गई और अब वेंटिलेटर पर है। 

वेंटिलेटर सपोर्ट पर है महिला BLO 
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान 57 साल की आभा सोलोम के रूप में हुई है। वो पाकबड़ा के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका हैं और वर्तमान में SIR (चुनाव संबंधी पंजीकरण कार्य) में लगी हुई थीं। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वो बेहोश हो गई। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 

क्या कहता है परिवार? 
बताया जा रहा है कि रविवार को जब उनके परिवार के लोग चर्च गए हुए थे। तब वह घर पर अकेले ही SIR के फॉर्म अपलोड करने का कार्य निपटा रही थीं। दोपहर लगभग दो बजे, जब उनकी बहन चर्च से वापस लौटीं, तो उन्होंने आभा को बिस्तर पर लेटा हुआ पाया। उन्होंने दबा देने के लिए उठाया, लेकिन वो बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, परिवार ने अभी तक उनकी तबीयत के पीछे SIR के कार्य के दबाव का सीधा आरोप नहीं लगाया है। 

ब्रेन हेमरेज क्या है? 
ब्रेन हेमरेज, जिसे मस्तिष्क रक्तस्राव या ब्रेन ब्लीड भी कहते हैं, एक जानलेवा स्थिति है जिसमें दिमाग के अंदर या दिमाग और खोपड़ी के बीच रक्तस्राव होता है। यह एक प्रकार का स्ट्रोक है जो तब होता है जब दिमाग की कोई धमनी फट जाती है। सिर की चोट, हाई ब्लड प्रेशर, या स्ट्रोक जैसे कारणों से यह हो सकता है और इसके लक्षणों में अचानक तेज़ सिरदर्द, मतली, उल्टी, और चेहरे या शरीर के अंगों में सुन्नपन या लकवा शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *