• Fri. Dec 5th, 2025

फतेहाबाद: घर में पुलिस का छापा, हैरान करने वाला नजारा, 3 गिरफ्तार

रतिया 17 मार्च 2025 : शहर थाना पुलिस ने जिला फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में शहर की इम्प्लाइज कॉलोनी के एक घर में छापा मारकर देह व्यापार करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने घर के चौबारे पर बने कमरों से अनैतिक कार्य करते हुए अनेक महिलाओं व पुरुषों को काबू किया है। 

उपरोक्त मकान में देह व्यापार करने वाला मकान मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 3 युवकों को रविवार सुबह अदालत में पेश किया है। इस देह व्यापार के भंडा फोड़ने की विशेष जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सतपाल नामक व्यक्ति अपने किराए के मकान में बाहर से लड़कियां बुलाकर अनैतिक देह करवाता है और आज भी उसने पंजाब क्षेत्र से अनेक लड़कियों को बुलाया हुआ है।

सूचना मिलने के पश्चात उपपुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने जिला पुलिस अधीक्षक को सर्च वारंट हेतु आह्वान किया और शहर थाना पुलिस टीम व महिला पुलिस टीम के साथ देर रात्रि को एक मकान में छापा मारा। पुलिस टीम ने जब छापा कार्रवाई को अंजाम दिया तो इस दौरान कमरे के गेट पर बने काऊंटर पर बैठा व्यक्ति मौके से ही फरार हो गया। जबकि ऊपरी मंजिल पर बने कमरों में तलाशी ली तो 3 कमरों में 3 युवक पंजाब क्षेत्र की महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य करते हुए पाए गए। 

इस दौरान उपरोक्त पीड़ित महिलाओं ने पुलिस के समक्ष बयान देते हुए बताया कि जो व्यक्ति काऊंटर पर बैठा था, वही देह व्यापार का धंधा चलकर कमाए हुए पर आधे पैसे देह व्यापार के लिए लाई हुई लड़कियों को देता था। पुलिस ने जहां देह व्यापार करवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मौके पर नैतिक कार्य करते हुए 3 व्यक्तियों जगसीर, रंजीत व बलवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *