• Sun. Aug 9th, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर इस इलाके में धमाका, लोगों में दहशत

पंजाब 15 अगस्त 2024 : पंजाब के मलेरकोटला में ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। जानकारी मुताबिक, सर्राफा बाजार के नजदीक भूमिगत गैस भंडार सीवरेज के अन्दर जमा होने के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया। लोगों और दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पूरी गली इंटर टाइल लगी हुई थीं और गली में सीवरेज का ढक्कन भी एंटरटायल से साइडो से ढका हुआ था। गैस निकालने के लिए कोई भी रास्ता नहीं था। अचानक सीवरेज गैस के कारण बलास्ट हो गया, जिससे कुछ फूट ऊपर ढक्कन उछाला और सीवरेज में से गैस के साथ आग निकलने लगा। इस दौरान वहां पर दुकानदारों ने पानी लेकर आग को बुझाने की कोशिश की। गनीमत रही इस दौरान कोई भी जानी माली नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed