• Tue. Oct 27th, 2026

हरियाणा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, 1 घायल

रोहतक 21 फरवरी 2025 : हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दोनों बदमाश पीजीआई में भर्ती है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि आज सुबह चार बजे रोहतक पुलिस ओर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ CIA 1 और दो बाइक पर सवार बदमाशों के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की सूचना मिली थी कि नई अजान मंडी के पास बालचंद चौक पर एक बाइक पर दो बदमाश आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाल बिछाकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। वहीं पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने बदमाशों क पीछा किया तो दोनों बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा बदमाश बाइक से गिर गया और उसके पैर में फैक्चर हो गया।  दोनों बदमाश रोहतक शहर के रहने वाले है। उनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *