• Fri. Dec 5th, 2025

अभी-अभी भूकंप के झटके, घबराकर बाहर निकले लोग

पंजाब 19 अप्रैल 2025 : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ व पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12:21 मिनट पर कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसके बाद लोग डर कर घरों व दफ्तरों से बाहर आ गए। राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान से बचाव रहा।

अफगानिस्तान को इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। वहीं इस भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई जा रही है। कुछ सैकिंड तक लोगों द्वारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंजाब व चंडीगढ़ के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *