• Sun. Aug 30th, 2026

Delhi Weather : दिल्ली में गर्मी और उमस का असर: न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज

नई दिल्ली 30 अगस्त 2026 राजधानी दिल्ली में रविवार को गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की समीर ऐप के अनुसार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126 दर्ज किया गया। 

सीबीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *