• Thu. Apr 23rd, 2026

दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट टिकट महंगी, यात्रियों के छूटे पसीने

23 अप्रैल 2026 : दिल्ली से कोलकाता जाने वाले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच फ्लाइट टिकट का किराया 6 गुना तक बढ़ गया है। आमतौर पर दिल्ली से कोलकाता का किराया ₹5,000 से ₹7,000 के बीच रहता है, लेकिन चुनाव के दबाव ने किराए में बढ़ोतरी देखी  गई है।

इतना लगा रहा किराया

नॉन-स्टॉप उड़ानों का टिकट ₹32,000 से ₹36,000 के बीच बिक रहा है। कल यानि 24 अप्रैल को भी किराया ₹13,000 से ₹32,000 के बीच रह सकता है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। इसके लिए 28 अप्रैल के टिकट भी अभी से ₹15,000 के पार पहुंच चुके हैं।

किराए में बढ़ोतरी का कारण

दिल्ली-NCR में रहने वाले पश्चिम बंगाल के हजारों मतदाता वोट डालने के लिए अपने होम टाउन लौट रहे हैं। लोग वोट डालने के लिए अंतिम समय पर बुकिंग करवा रहे हैं। ऐसे में एयरलाइंस के डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम ने दरों को बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *