• Fri. Apr 17th, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट का Parle Agro पर जुर्माना, ट्रेडमार्क केस में ₹10 लाख की मार

17 अप्रैल 2026 : मशहूर सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी पारले एग्रो (Parle Agro) पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा हंटर चला है। पेप्सिको (PepsiCo) के साथ चल रहे ‘Fizz’ ट्रेडमार्क विवाद में अदालत के निर्देशों की अनदेखी करना कंपनी को भारी पड़ गया। वहीं एक बेंच द्वारा न्यायिक आदेशों का उल्लंघन करने पर पारले एग्रो पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह कानूनी लड़ाई साल 2021 में शुरू हुई थी जब पेप्सिको ने पारले एग्रो के ‘B Fizz’ बेवरेज के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। पेप्सिको का आरोप था कि पारले एग्रो अपने लेबल पर ‘For The Bold’ टैगलाइन का इस्तेमाल कर रही है जो पेप्सिको के अधिकारों का उल्लंघन है।जानकारी के मुताबिक सितंबर 2023 में कोर्ट ने पारले एग्रो को इस टैगलाइन के इस्तेमाल की अनुमति तो दी थी लेकिन कुछ सख्त शर्तें रखी थीं वो ये हैं कि विज्ञापनों में टैगलाइन को प्रमुखता से नहीं दिखाया जाएगा। फेसबुक से कुछ पुराने विज्ञापन हटाने होंगे। हर दो महीने में कंपनी को ‘B Fizz’ की बिक्री (Sales) के प्रमाणित आंकड़े कोर्ट में पेश करने होंगे। वहीं पेप्सिको ने हाल ही में कोर्ट को बताया कि पारले एग्रो ने पिछले ढाई साल से बिक्री का ब्योरा (Sales Returns) दाखिल नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *