पंजाब 18 अगस्त 2026 : पंजाब में एक छुट्टी आ गई है। राज्य में बुधवार, 26 अगस्त को रिजर्व छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल में, 26 अगस्त को ‘पैगंबर मुहम्मद साहब’ की जयंती है, जिसके कारण रिजर्व छुट्टी घोषित की गई है।
पंजाब सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को 27 रिजर्व छुट्टियां दी गई हैं, जिनमें से कर्मचारी कोई भी 2 रिजर्व छुट्टियां ले सकते हैं। इन छुट्टियों की लिस्ट में 26 अगस्त को भी रिजर्व छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, यहां साफ कर दें कि यह दिन राज्य में गजटेड छुट्टी नहीं है, बल्कि रिजर्व छुट्टी है। इसके कारण स्कूल, कॉलेज और कमर्शियल यूनिट रोजाना की तरह खुलेंगे।

