• Thu. Oct 29th, 2026

महीने भर से लापता दलित लड़की, पुलिस पर भड़के लोग

बहादुरगढ़ 31 दिसंबर 2024 : बहादुरगढ़ में मंगलवार को दलित समाज के लोगों ने शहर थाने के सामने इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मामला एक महीने से लापता हुई एक नाबलिग लड़की है जिसका आजतक कोई सुराग नहीं है। जिससे लोगों में भारी रोष है।

दलित समाज के नेता बिजेंदर ने बताया कि 1 दिसंबर की शाम को शहर के शिव चौक के पास एक नाबालिक लड़की दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंची। परिवार के सदस्यों ने उसकी खूब तलाश की लेकिन नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन वारदात का एक महीना बीत जाने के बावजूद भी पुलिस नाबालिग लड़की के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा पाई है। 

सीएम से लगाएंगे गुहार

इस पर रोष जताते हुए आज दलित समाज के लोगों ने शहर थाने के सामने नारेबाजी की और प्रदर्शन भी किया। दलित समाज के लोगों ने नाबालिग लड़की को जल्द से जल्द तलाश कर परिजनों को सौंपने की मांग पुलिस से की है। उन्होनें कहा कि 3 जनवरी को बहादुरगढ़ में होने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में पहुंचकर वे सीएम से न्याय की गुहार लगाएंगे।

एसआईटी की गई है गठित

वही शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरेश कुमार ने बताया कि लापता लड़की की तलाश के लिए पुलिस ने शहर के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। उसकी तलाश के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है। इस मामले में एसआईटी भी गठित की गई है। जल्दी ही लड़की को तलाश कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *