• Fri. Jul 31st, 2026

अंबाला में फिर कोरोना की दस्तक, 2 मरीज मिले पॉजिटिव

अंबाला 02 जून 2025 अंबाला में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। आज अंबाला में कोरोना के दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक 74 वर्ष की महिला है और एक लगभग 40 वर्ष का व्यक्ति है। डॉक्टरों के मुताबिक पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति की नोएडा की ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने आई है। 

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राकेश सहल ने बताया कि गला दर्द,जुखाम व बुखार होने की शिकायत पर दोनों लोगों के सैंपल लिए गये थे। जिनके बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि शहर और छावनी के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बना दिए गये हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed