• Mon. Oct 26th, 2026

ठंडी-गर्म हवाओं ने रोकी बारिश, मौसम को लेकर नई अपडेट

चंडीगढ़ 23 जून 2025 : शहर में रविवार को पूरा दिन बादल छाए रहे और हवाएं भी चलीं। कई दफा बादल घने होकर काले हुए तो लगा कि कई दिनों से लगातार उमस झेल रहे शहर को बारिश राहत देगी, लेकिन राहत की फुहार नहीं बरसी। मौसम विभाग से लेकर सभी ऐप शनिवार से उम्मीद जगा चुकी थीं कि रविवार की छुट्टी को और खुशगवार बनाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसा नहीं था कि बारिश के लिए माहौल नहीं था। हवाएं भी पूरी तरह अनुकूल दिशा में चल रही थीं और नमी भी थी, लेकिन खेल बिगड़ा कभी ठंडी तो कभी गर्म होती हवाओं ने। इस वजह से तमाम परिस्थितियों के बावजूद रविवार देरशाम तक बारिश का इंतजार खत्म नहीं हुआ। विभाग का मानना है कि मानसून के बरसने के लिए माहौल बिलकुल मददगार है और शहर में कभी भी बादल बरस सकते हैं।

पूरा दिन आते और जाते रहे बादल

मानसून की बारिश के लिए हवा में अच्छी मात्रा में नमी के साथ लगातार हवाएं गर्म होनी चाहिए, लेकिन रविवार को मिजाज बदलता रहा। गर्म के साथ कई बार ठंडी हवाएं चलने से बारिश नहीं हो पाई। पंजाब और हरियाणा के ऊपर बादलों का घना जमावड़ा बदलती हवाओं के मिजाज के आगे बरसने से थमा रहा। पंजाब में कई जगह अच्छी बारिश हुई। चंडीगढ़ के 50 किलोमीटर के एरिया में ठंडी गर्म हवाओं ने बादलों के बरसने के लिए माहौल नहीं बनने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *