• Sat. Aug 1st, 2026

CM Mann का सुखबीर बादल पर हमला, बोले- जल्द होंगे चौंकाने वाले खुलासे

होशियारपुर 06 अगस्त 2024 : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर व जालंधर दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने आज सुबह होशियारपुर राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में पहुंचे। इसके बाद वह दोपहर फिल्लौर पहुंचेगे। सुबह 11 बजे होशियारपुर में पहुंचे सी.एम. मान ने राज्य स्तरीय वन समारोह में शामिल होकर प्रदर्शनी में जाकर उत्पादों का जायजा लिया और लोगों का हौंसला भी बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है। पंजाब में इस बार बारिश कम होने के कारण बाढ़ से बचाव है। पेड़ों को मत काटे, पौधे लगाएं। पेड़े काटने पर बारिश के पानी के कारण पहाड़ गिर रहे हैं। लोगों को  परेशानी हो रही है। सी.एम. मान ने कहा कि सभी को बिजली फ्री हैं। उन्होंने किसानों से खास अपील की है मुफ्त बिजली वाले किसान टियूबवैल के नजदीक कम से कम 3-4 पेड़ लगाएं। अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए कानून भी बना सकते हैं।

सुखबीर बादल पर कसा तंज :

इस दौरान सी.एम मान ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर तंज कसा। सुखबीर बादल द्वारा अपने गुनाहों का स्पष्टीकरण श्री अकाली तख्त साहिब जी बंद लिफाफे में दिया गया। सी.एम. मान ने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि माफी भूलों की होती है, गुनाहों की सिर्फ सजा होती है। बेअदबी करने वाले आरोपियों को सजा जरूर मिलेगी। दोषियों ने तो उस समय खुद ही जांच की थी। आरोपियों के खिलाफ दस्तावेज तैयार हैं जल्द ही हैरानीजनक बड़े खुलासे करेंगे। सुखबीर के खिलाफ खड़ा हुआ बगावती गुट कह रहा हमसे बोला नहीं गया। बोलने के लिए बगावती गुट ने 8 साल लगा दिए।  सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। सभी धर्म के पवित्र ग्रंथ सेफ रहने चाहिए। गुनाहों की सजा जरूर होती है। बेअदबी के आरोपियों को जरूर सजा मिलेगी।

सरकारी कर्मियों को चेतावनी :

इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि सभी सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों, स्कूल के सरकारी कर्मचारी को एक बार फिर बोल देता हूं कि मैं  कभी कहीं  अचानक चैकिंग करने आ सकता हूं। सभी सरकारी कर्मचारियों को को समय पर ज्यादा-ज्यादा सैलरी मिलती है, लोगों को काम समय पर ठीक से करें। किसी भी बुजुर्ग इंसान को परेशान न करें। जनता को परेशान न करें उनका काम समय पर करें। मैं कभी किसी भी स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर, तहसीलों में आकर दौरा कर सकता हूं, फिर मत कहना, मैने मौके पर किसी को सस्पेंड कर दिया। सी.एम. मान ने लोगों से कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी होती है, तो मैं जालंधर में 2 दिन तक हूं आ जाओ। जनता के दरबार में आकर अपनी समस्या बताओ। सी.एम. मान ने कहा कि होशियारपुर के कई प्रोजैक्टों की फाइल साइन की है। लोगों के लिए कोई खजाने में कमी नहीं है। 


बांग्लादेश के तख्तापलट पर बोले सीएम मान:

इस दौरान सी.एम. मान ने बांग्लादेश की पीएम पर बोलते हुए कहा कि कल देखा बांग्लादेश की पीएम के साथ क्या हुआ। बांग्लादेश के लोग जाग गए है। आधे घंटे में बांग्लादेश की पीएम को भागना पड़ा। कुछ ही पलों में बांग्लादेश के तख्ता पलट गया। लोग पीएम की मुर्गिया बतखें भी ले गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, अब लोगों को तंग करेंगे तो यही हाल होगा। लोगों को नौकरी दें, मौका दें, नहीं तो यही हाल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed