• Tue. Sep 1st, 2026

एयरपोर्ट पर CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मची अफरा-तफरी

पंजाब 18 सितम्बर 2024 : मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ एयरपोर्ट  पर अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण हर तरफ भगदड़ मच गई। 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दिल्ली के आप सुप्रीम अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद उनके कार्यक्रम के लिए दिल्ली में मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक  मंगलवार को जैसे ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मौके पर मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ द्वारा उन्हें संभाला गया। पता चला है कि चंडीगढ़ आवास पर उन्हें ड्रिप भी लगाई गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया।  फिलहाल डॉक्टरों ने इसे बारे अभी कोई जानकारी नहीं दी लेकिन पता चला है कि उनकी हालत में सुधार है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed