• Sun. Sep 13th, 2026

पंजाब के सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में बदलाव, जानें हर दिन का नया मेन्यू

लुधियाना 28 जून 2025 : पंजाब के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील में बढ़ा बदलाव किया गया है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत स्कूलों में मिलने वाले साप्ताहिक भोजन मैन्यू में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं।

ये निर्देश फिलहाल 1 से 31 जुलाई तक के लिए जारी किए गए हैं। इनमें साफ तौर पर कहा गया है कि सभी स्कूलों में छात्रों को मिड-डे मील कतार में बैठाकर ही परोसा जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी मिड-डे मील इंचार्ज की होगी।  सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि राज्य के सभी स्कूलों में मैन्यू के मुताबिक ही खाना बनाना होगा। जिस किसी स्कूल में इन निर्देशों का उल्लंघन होता पाया जाएगा, संबंधित स्कूल अध्यक्ष की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जारी हुआ नया मैन्यू

  • इस मैन्यू के मुताविक सोमवार दाल और रोटी मिलेगी। वहीं मंगलवार को राजमाह-चावल और खीर
  •  बुधवार को काले सफेद चने (आलू के साथ) और पूरी रोटी परोसी जाएगी। 
  • इसी प्रकार गुरुवार को कड़ी (आलू और प्याज के पकौड़ के साथ) और चावल मिलेंगे। 
  • वहीं शुक्रवार को मौसमी सब्जी के साथ रोटी तथा शनिवार को साबुत माह की दाल के साथ चावल और मौसमी फल परोसा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *