• Wed. Jul 22nd, 2026

Breaking News: जम्मू पुलिस ने 4 आतंकियों के स्केच जारी किए, लाखों का इनाम घोषित

10 अगस्त 2024 : जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबल के जवान आतंकी गतिविधियों को लेकर अलर्ट पर हैं। इस दौरान कठुआ पुलिस ने 4 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों पर कार्रवाई योग्य सूचना के लिए 5 लाख का इनाम भी रखा गया है।

जानकारी के अनुसार कठुआ पुलिस ने 4 आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों को आखिरी बार मल्हार, बानी और सियोज धार के ढोकों में देखा गया था। इन आतंकवादियों की विश्वसनीय सूचना देने वाले को भी उचित इनाम दिया जाएगा। इन आतंकियों ने भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *