• Mon. Sep 21st, 2026

पंजाब में एक परिवार के 3 सदस्यों के शव मिले

 गुरदासपुर 25 सितम्बर 2024 : डेरा बाबा नानक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जोड़ियां कला गांव में एक ही परिवार के तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। ये शव एक मां और दो बच्चों के हैं। इनमें 16 साल की बेटी और 6 महीने का बेटा शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया।

ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ.  साहिल ने बताया कि तीन शव मिले है जिनमें एक मां और उसकी  16 साल की बेटी और 6 महीने के बेटा है। सूत्रों के मुताबिक, परिवार की मौत कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि घेरलू झड़प के दौरान मां ने अपने बच्चों के साथ जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *