तरन तारन 16 अगस्त 2026 : थाना भीखीविंड के गांव पहुविंड में जमीनी विवाद के बीच दो गुटों में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दोनों गुटों के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक ही हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा मामले की अगलेरी पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह और सुखराज सिंह राजू के गुटों के बीच करीब डेढ़ बीघा जमीन को लेकर काफी समय से विवाह चल रहा था। इस बाबत कई बार पंचायती भी बैठी। लेकिन दोनों गुट जमीन पर अपना अधिकार जमाते थे।
शनिवार को दोनों गुट दोबारा आमने-सामने हुए। पहले गली गलौच किया गया। फिर दोनों गुटों ने राइफल और पिस्टल निकाल लिए। दोनों के बीच दस मिनट गोलीबारी हुई। पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह के गुट की और से की गोलीबारी में सुखराज सिंह राजू की मौत हो गई जबकि उसका लड़का गुरनूर सिंह घायल हो गया।
जबकि पूर्व सरपंच गुट के निर्मल सिंह की अस्पताल में लेजाते मौत हुई। डीएसपी अतुल सोनी, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह विर्क मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम करवाकर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह, रणदीप सिंह राणा, शरणजीत सिंह, कुलवंत सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, कालू सिंह और सरबजीत कौर के इलावा छह अज्ञात खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
