• Sat. May 30th, 2026

बड़ी खबर: रवनीत बिट्टू फिर राज्यसभा जाएंगे, सुनील जाखड़ को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

30 मई 2026 : राजनीतिक गलियारों और सूत्रों के हवाले से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को एक बार फिर राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि वह केंद्र सरकार में अपने मंत्री पद पर फिलहाल मजबूती से बरकरार रहेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जून महीने में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनावों में पार्टी रवनीत सिंह बिट्टू को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। आपको बता दें कि बिट्टू को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी दी गई थी और संसद के किसी भी सदन (लोकसभा या राज्यसभा) का सदस्य बने रहने की तय समय-सीमा के भीतर पार्टी अब उन्हें राज्यसभा के जरिए संसद भेजने का रास्ता साफ कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ इस पूरी चुनावी रणनीति के बीच पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान आगामी राज्यसभा चुनावों और संगठन से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण व बड़ी जिम्मेदारी सुनील जाखड़ को सौंपने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *