• Sat. Jul 25th, 2026

हरियाणा बिजली विभाग में बड़ा उलटफेर, इन 13 अधिकारियों को मिला प्रमोशन; आदेश जारी

हरियाणा 25 जुलाई 2026 : हरियाणा बिजली विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) मुख्यालय हिसार से जारी आदेशों के अनुसार 13 कार्यकारी अभियंताओ को प्रमोट करके अधीक्षण अभियंता (SE) के पद पर तैनात कर दिया गया है। 

प्रशासनिक फेरबदल में सबसे अधिक असर हिसार में  देखने को मिला है। कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए है। प्रबंध निदेशक की मंजूरी के बाद जारी किए गए ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।



सरकार की तरफ से जारी सूची के अनुसार 13 अफसरों का प्रमोशन किया गया है। वहीं दूसरी तरफ विभागीय कार्रवाई लंबित होने के कारण दो अधिकारियों के प्रमोशन पर रोक लगा दी गई है। दिनेश शर्मा और शमशेर सिंह को वेटिंग लिस्ट में डाला गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *