• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब में 25 फरवरी को बड़ा ऐलान, मची हलचल

पटियाला/चंडीगढ़ 11 फरवरी 2025 : एम. एस.पी. सहित 12 मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डरों पर चल रहे संघर्ष की आगे वाली कड़ी में 11 फरवरी को रतनपुरा मोर्चे पर किसान महापंचायत होगी। उधर, आज शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और अन्य नेताओं ने ऐलान किया कि 14 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्र से बातचीत बेनतीजा रही तो 25 फरवरी को किसानों का जत्था दिल्ली की तरफ पैदल मार्च करेगा।

12 फरवरी को खनौरी बॉर्डर में किसानों की महापंचायत हो रही है और 12 फरवरी को ही तीनों किसान ग्रुपों के बीच एक एकता के लिए सांझी मीटिंग की जा रही है। किसान नेता पंधेर ने कहा कि 13 फरवरी को शंभू मोर्चे में महापंचायत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 12 फरवरी के बुलाई गई मीटिंग में दिल्ली आंदोलन-2 की  तरफ से नेताओं का  प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के किसान भवन में जा रहा है। हम एकता चाहते हैं, परन्तु इस पर सहमति मीटिंग में तह होगी। 14 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्र और पंजाब सरकार के मंत्रियों के साथ मीटिंग में शिरकत करेंगे। 

7 दिन बाद डल्लेवाल की मैडीकल चिकित्सा शुरू
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज 77 वें दिन जारी रहा। आज 7 दिन बाद डाक्टरों ने उनकी ड्रिप द्वारा मैडीकल सहायता शुरू की। दोनों हाथों की सभी नाड़ियां बंद होने के कारण पिछले 6 दिनों से उनकी डाक्टरी सहायता बंद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *