• Thu. Oct 29th, 2026

ई-रिक्शा में सवार हैं? हो जाएं सावधान!

20 अक्टूबर 2024 : थाना सलेम टाबरी के अधीन आती एलडीको इस्टेट पुलिस चौकी की पुलिस ने ई रिक्शा में सवारियों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए  इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता लड़की दीपिका ने बताया कि 18 अक्टूबर को वह लोकल अड्डे से अपने घर जाने के लिए एक ई रिक्शा में सवार हुई जिसमें तीन युवक बैठे हुए थे। जब उनका ई-रिक्शा जालंधर बाईपास चौक से आगे जीटी रोड पर पहुंचा तो उक्त लड़कों ने लड़की के पास पकड़ा मोबाइल फोन छीन लिया और उसे ई-रिक्शा से धक्का देकर मौके से फरार हो गए।

जांच अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल लूटने वाले गुरदयाल लाडी  पुत्र  हरभजन सिंह वासी सरपंच कॉलोनी गांव कक्का, सोनू पुत्र मुकेश कुमार वासी प्रेम  टिब्बा रोड और लक्की के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी गुरदयाल लाडी और सोनू को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से पुलिस ने दो दातार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए जबकि तीसरा आरोपी लक्की अभी तक फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *