• Sat. Dec 6th, 2025

राहुल गांधी के बयान पर बवाल, अनिल विज ने साधा निशाना

अंबाला 16 जनवरी 2025 कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के “इंडियन स्टेट से लड़ने” वाले ब्यान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ हैं। इसी को लेकर हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिन अंग्रेजों ने हमें इतने साल गुलाम रखा और जिनसे लड़कर हमने आजादी ली। राहुल गांधी के अंदर लगता हैं आज भी जिन्दा हैं। विज ने कहा कि कांग्रेस का जन्म भी एक अंग्रेज के द्वारा ही किया गया था। उन्होंने कहा कि इनके अंदर कही न कही जोर्जसोर्स भी बोल रहे हैं। क्योंकि इंडिया के खिलाफ तो वहीं ताकतें लड़ रही हैं और जो ताकतें इंडिया के खिलाफ लड़ रही हैं ये उनकी रहनुमाई कर रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला

 भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक ब्यान में कहा हैं कि पोर्टलो मे फंसाकार किसानों को एमएसपी और मुआवजे से वंचित रखना चाहती हैं। सरकार इस पर अनिल विज ने कहा कि सरकार हरियाणा सरकार हर वर्ग के लिए अनेकों कदम उठा रही हैं और टेक्नोलॉजी का भी सहारा ले रही हैं और आजकल टेक्नोलॉजी का ही जमाना हैं, जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ हैं, तभी हमारी सरकार लोगों ने बनाई हैं।

केजरीवाल के ब्यान पर पलटवार

इसके अलावा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के ब्यान की भाजपा दिल्ली में धन और चेन बात रही हैं। इस पर अनिल विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब कहने के लिए कुछ नहीं रहता तब इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जाते हैं।

विज ने रोडवेज में काम कर रहे पुलिसकर्मियों को हटाया

अनिल विज के परिवहन मंत्री बनते ही उन्होंने ये आदेश दिए थे कि जो भी पुलिसकर्मी रोडवेज मे काम कर रहे हैं उन्हें यहां से हटाया जायेगा। इस पर विज ने कहा कि कुछ शिफ्ट किए जा चुके हैं और बाकियों की भी तैयारी ही है। विज ने कहा कि पुलिस और सिविल अधिकारियों कि ट्रेनिंग अलग-अलग होती हैं। पुलिस को लॉ एंड आर्डर को मैंटेन करने की ट्रेनिंग दी जाती हैं। उनके अधिकार भी अलग होते हैं और सिविल ऑफिसर्स के अलग होते हैं। इसलिए जो जिस  काम के लिए तैयार किया गया हैं उसे वहीं लगाया जाए तो अच्छा हैं और इसके लिए हमारा केंद्रीय कार्मिक कार्यालय ही। वो भी हरियाणा सरकार को कई बार लिख चुका हैं कि जो जिस केटागिरी के हैं उसे वही लगाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *