अमृतसर 24 फरवरी 2026 : अमृतसर में अमृतसर पीस गुड्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान ओ.पी. बुलानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख कपड़ा व्यापारियों ने भाग लिया और विभिन्न व्यावसायिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली के पावन पर्व के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को अमृतसर का होलसेल कपड़ा मार्केट पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान व्यापारियों और कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर देने तथा बाजार में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
