• Wed. Jul 22nd, 2026

“रिश्ता तय कर लड़के को बुलाकर किया कांड, परिवार की मदद की गुहार”

3 अगस्त 2024 : जालंधर के भोगपुर में रिश्ता होने के बाद युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भोगपुर के गांव नरोई के युवक का कैंट की रहने वाली लड़की से रिश्ता हुआ था। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे के रिश्ते को कई साल हो गए हैं पर लड़की वाले शादी से टाल-मटोल कर रहे थे और उन्होंने रिश्ते से इंकार कर दिया था। 

लड़के के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की वालों ने उनके बेटे को घर बुलाया और उसे खाने में कोई जहरीली चीज दे दी। इसके बाद लड़का करीब एक माह तक अस्पताल में भर्ती रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार द्वारा आज एस.एस.पी. दफ्तर पहुंच इंसाफ की मांग की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *