• Thu. Apr 30th, 2026

होशियारपुर-दसूहा रोड पर हादसा, तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

30 अप्रैल 2026 गढ़दीवाला: गढ़दीवाला के पास होशियारपुर-दसूहा मुख्य सड़क पर स्थित गांव गोंदपुर में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरसिमरन जोत (पुत्र हरदीप सिंह उर्फ भुट्टो), निवासी गांव अरगोवाल के रूप में हुई है।

निजी काम के लिए गांव गोंदपुर जा रहा था गुरसिमरन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय गुरसिमरन जोत सिंह उर्फ सिम्मा अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर गढ़दीवाला की ओर से किसी निजी काम के लिए गांव गोंदपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव गोंदपुर पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक टिप्पर की चपेट में आ गया और उसके टायर के नीचे आ गया।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस 
इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गढ़दीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दसूहा के अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने टिप्पर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *