• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाबी सिंगर के पिता के साथ हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब 17 फरवरी 2025 : मशहूर पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल के पिता से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। सिंगर के पिता से 1 करोड़ 3 लाख 73 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में मां और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी जसवीर कौर के पति और बहू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इसे लेकर थाना मेहना की पुलिस ने गांव झब्बेवाली जिला श्री मुक्तसर साहिब केो रहने वाले पति-पत्नी, उनके बेटे व बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुराने वाहन जैसे कि ट्रैक्टर-ट्रले आदि खरीद कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिप्पी गिल के पिता जोगिंदर सिंह को झांसे में लेकर ठगी की है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *