चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026 : आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 134 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से इन नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
जारी सूची में पंजाब के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।








