• Sat. Apr 18th, 2026

फरीदाबाद में स्टंट बना जानलेवा, खाई में गिरी थार; 15 वर्षीय नाबालिग की मौत

फरीदाबाद 25 फरवरी 2026 : फ़रीदाबाद जिले में स्टंट के चक्कर में नाबालिग की जान चली गई। बता दें कि फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही के पहाड़ पर स्टंट करते समय थार 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी स्टंट के दौरान गलत गियर लगने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में 15 वर्षीय सोहन की मौत हो गई, जबकि विकास (20) और हेमंत (16) घायल हो गए। घायलों का इलाज धौज के अलफलाह अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *