• Sat. May 16th, 2026

तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी, युवक की दर्दनाक मौत

गुरदासपुर 31 मार्च 2026 : धारीवाल बड़ी नहर के पास एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार 26 वर्षीय संदीप कुमार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर हादसे के बाद फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार कलियाणपुर का निवासी था और मोबाइल सिम बेचने वाली कंपनी में काम करता था। हादसे से पहले वह ढाबे से रोटी खाकर बाहर निकले थे, तभी तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश की जा रही है और जल्द उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *