• Sat. May 2nd, 2026

गोहाना के आश्रम में सेवा के लिए आया व्यक्ति लापता, एक हफ्ते बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

गोहाना, 22 दिसंबर, 2024 : गोहाना के धनाना गांव स्थित आश्रम से 13 दिसंबर की रात के समय व्यक्ति अचानक गायब हो गया। वह आश्रम में अपने ससुर के साथ रह रहा था। बीड़ी ज्यादा पीने का आदी होने तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते परिवार ने उसे सेवा के लिए आश्रम में छोड़ रखा था। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर बरोदा थाने में केस दर्ज कर लिया है। 

कैथल जिले के कलायत क्षेत्र के गांव रामगढ़ पांडवा के जरनैल सिंह पुत्र गजे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पांच भाई-बहन हैं। दिलबाग सिंह उसका बड़ा भाई है। वह दिमागी तौर पर कुछ बीमार है। साथ में उसे ज्यादा बीड़ी पीने की लत भी है। जरनैल का कहना है कि ऐसे में परिवार ने उसे धनाना गांव के एक आश्रम में सेवा के लिए छोड़ दिया था। इसी आश्रम में उसी के साथ उसका ससुर सतीश भी रहता है। 13 दिसंबर की रात के समय दिलबाग अचानक गायब हो गया। सुबह उसके न मिलने पर उसके लापता होने की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *