• Tue. Oct 27th, 2026

फरीदाबाद में भीषण हादसा, 3 गाड़ियां टकराईं, कई घायल

फरीदाबाद 10 फरवरी 2025 : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पल्ला कट के पास दिल्ली- मुंबई -वडोदरा एक्सप्रेसवे पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। तीनों ही गाड़ियां एक तरफ जा रही था। गाड़ियों में सवार कई लोगों को चोट आई है। जिनको इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सभी वाहनों को हाईवे से हटाया। इनोवा कार के ड्राइवर को ज्यादा चोटें लगी है। 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। दिल्ली की तरफ जाते समय हुआ। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हुआ है। तेज रफ्तार के चलते तीनों गाड़ियां एक दूसरे से टकराई है। एक गाड़ी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की बताई जा रही हैं, जो पलवल से दिल्ली की ओर जा रही थीं। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश की एक इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अन्य दो गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि इनोवा कार के ड्राइवर को ज्यादा चोटें लगी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला तेज रफ्तार या अचानक ब्रेक लगाने का लग रहा है। लेकिन वास्तविक वजह घायलों से पूछताछ और जांच के बाद स्पष्ट होगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने जल्द ही नियंत्रित कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *