• Mon. Oct 26th, 2026

हरियाणा में टूटा 14 साल का गर्मी का रिकॉर्ड

हिसार 11 फरवरी 2025 : हरियाणा में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। फरवरी महीने में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास बढ़ गया है जिससे लोगों को फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है।

हिसार का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बालसमंद में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही गर्मी का 14 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले फरवरी 2011 में 10 फरवरी को इतना तापमान दर्ज किया गया था। 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाला खीचड़ के मुताबिक 12 फरवरी से उत्तरऔर उत्तर पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं चलने के आसार है जिससे रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। इस दौरान प्रदेश  के कुछ इलाकों में सुबह और देर रात धुंध देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *