• Sun. Nov 29th, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पटियाला में दोबारा मतदान, 30 वार्डों में वोटिंग जारी

पटियाला 28 नवंबर 2026 : पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में आज दोबारा मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल लगभग सभी वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र के 22 वार्डों और पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 8 वार्डों में दोबारा चुनाव करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *