21 नवंबर 2026 : ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब की आप सरकार के दो शीर्ष नौकरशाहों को तलब किया है। इनमें मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और प्रधान सचिव (वित्त) कृष्ण कुमार शामिल हैं। सिन्हा को 26 नवंबर को जालंधर में केंद्रीय एजेंसी के जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
ईडी अधिकारियों के अनुसार कृष्ण कुमार को भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत अगले हफ्ते पूछताछ के लिए इसी तरह का समन जारी किया गया है।
