21 नवंबर 2026 : जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ से आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया है। पंजाब पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा में असम से लेकर दिल्ली पहुंची है। दिल्ली से अब सांसद पंजाब जाएंगे और अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह की दादी का 8 नवंबर को निधन हो गया था। अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 21 नवंबर को दोपहर 12 से तीन बजे के बीच का समय दिया गया है। हम सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें प्रेस से बात करने की भी अनुमति दी जाए।
800 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। इस दौरान उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
पुलिस अमृतपाल सिंह के गांव पहुंचने के मद्देनजर विशेष सुरक्षा इंतजाम कर चुकी है। डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल करवाने के लिए असम से पंजाब लाया जा रहा है। उन्हें लाने और वापस ले जाने पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे, यह राशि परिवार ने पंजाब सरकार के पास जमा करवाई है।
