जालंधर 15 नवंबर 2026 : पंजाब के अलग-अलग इलाकों में आज यानी 15 नवंबर को सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सुबह हुई बारिश से जालंधर समेत कई शहरों में तापमान गिर गया, जिससे ठंड बढ़ गई है। सुबह हुई बारिश से लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हुई। इस हल्की बारिश से लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही सूखी ठंड और स्मॉग से काफी राहत मिलेगी।
मौसम में बदलाव का एक मुख्य कारण पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी बताया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों की तरफ आने वाली हवाओं में ठंडक बढ़ गई है। इसका असर पंजाब और आसपास के इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ने लगा है।
मौसम के अनुमान के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। बादलों और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है।
