चंडीगढ़ 11 नवंबर 2026 : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों अनुसार हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को नायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कैथल में 350, गुरुग्राम में 321, फरीदाबाद में 307 और बहादुरगढ़ में 304 दर्ज किया गया। राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।
सीपीसीबी के अनुसार, रोहतक में एक्यूआई 261, चरखी दादरी में 296, जींद में 217, अंबाला में 269, भिवानी में 213, हिसार में 299 और पानीपत में 243 दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण (अपर-एबर साइक्लोनिक सकुर्लेशन) होने के बावजूद हरियाणा में 16 नवम्बर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम. डी.) के मंगलवार को सुबह बुलेटिन’ अनुसार 10 से 16 नवंबर तक 7 दिनों की अवधि में हरियाणा में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विभाग के गौतम विश्लेषण से पता चला है कि उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में, समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ‘अपर एयर साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ है। आईएमडी ने कहा उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में, समुद्र तल से 1.5 से 31 किलोमीटर की ऊंचाई पर ‘अपर एयर साइक्लोनिक सकुलेशन अभी भी मौजूद है। उत्तरी हरियाणा के इस सकुलेशन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ‘ट्रफ’ (हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र) भी देखा गया है। आईएमडी ने इन वायुमंडलीय प्रणालियों के बावजूद हरियाणा के लिए इन 7 दिनों दौरान बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं दिया है।
