लुधियाना 09 नवंबर 2026 : थाना जोधेवाल के अधीन आते कैलाश नगर रोड पर बीती रात पटाखों के कारण कबाड़ के गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक अंग्रेज सिंह ने बताया कि बीती रात में 8 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए और रात करीब 10 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान पर आग लगी हुई है।

इसके बाद उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद कबाड़ के गोदाम में लगी आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने बताया कि आग लगने के कारण उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि रात दिवाली पर पटाखा चलने के कारण उनकी गोदाम में आग लगी है जिससे भारी नुकसान हुआ है।
