• Sun. Nov 8th, 2026

दीवाली पर दिल्ली-NCR में हवा बहुत खराब, कई इकालों में AQI 450 के करीब

नई दिल्ली 08 नवंबर 2026 : दीवाली की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रही। राष्ट्रीय राजधानी में कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 384 दर्ज किया गया, जो पूरे शहर में प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी चिंताजनक रहा। 

यहां 11 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ (severe) श्रेणी में आता है। पंजाबी बाग में सबसे ज्यादा AQI 450 दर्ज किया गया, इसके बाद RK पुरम में 449 और IIT दिल्ली में 446 रहा। द्वारका में भी 444 का उच्च स्तर दर्ज किया गया, जबकि CRRI मथुरा रोड पर AQI 425 और सिरी फोर्ट में 423 रहा। सुबह 6 बजे के अपडेट के अनुसार, कुल 23 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 11 पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो गंभीर वायु प्रदूषण को दर्शाता है। बाकी 12 स्टेशनों पर AQI 301 से 400 के बीच रहा, जो ‘बहुत खराब’ (very poor) श्रेणी में आता है। चांदनी चौक में AQI 423 दर्ज किया गया, पूसा में 415, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में 423, जबकि बुराड़ी क्रॉसिंग पर 411 और NSUT जाफरपुर में 409 दर्ज किया गया।

अन्य जगहों की बात करें तो नरेला में AQI 399 रहा, इसके बाद ITO में 396 और मंदिर मार्ग में 393 दर्ज किया गया। तालकटोरा गार्डन और आया नगर, दोनों जगहों पर AQI 369 रहा, जबकि बुराड़ी में 370 दर्ज किया गया। उत्तम नगर में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही, जहां AQI 373 था। आनंद विहार में AQI 328 दर्ज किया गया। राजधानी के कई अन्य इलाकों की तुलना में यहां का आंकड़ा कम होने के बावजूद, यह ‘बहुत खराब’ (very poor) श्रेणी में ही बना रहा। वहीं सुबह के प्रदूषण आंकड़ों के अनुसार, वसुंधरा एन्क्लेव में AQI 356 रहा, जबकि टिकरी कलां और बदरपुर में 349 दर्ज किया गया। कराला में AQI 337 रहा, और लोधी रोड पर 333 दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *