• Sun. Oct 4th, 2026

लुधियाना की सेंट्रल जेल में सुरक्षा पर सवाल, बंदियों से एक दर्जन मोबाइल बरामद

लुधियाना 04 अक्टूबर 2026 : सेंट्रल जेल की सुरक्षा के प्रति लगातार बढ़ती जा रही लापरवाही के चलते बंदियों से एक दर्जन मोबाइल, 8 डाटा केबल आदि बरामद होने के चलते पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर आरोपीयो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि उक्त मामला काफी दिनों के बाद दर्ज हुआ है। उधर जेल की दीवार से सटे रास्ते से प्रतिबंधित सामान के फैंके जाने की घटनाओं ने जेल अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जेल अधिकारी सामाजिक तत्वों  की गतिविधियों पर नजर रखने व रोकने के लिए लाचार नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *