• Mon. Sep 28th, 2026

35 साल का इंतजार खत्म, गोदारा कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण

बठिंडा, 28 सितंबर :

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत नगर निगम बठिंडा द्वारा विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में बठिंडा के मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने एमसी श्री सुखदेव सिंह के वार्ड नंबर 50 की गोदारा कॉलोनी में प्रीमिक्स सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया।

इस दौरान एमसी श्री सुखदेव सिंह के साथ श्री गुरजीत सिंह, श्री जसविंदर सिंह जस्सू, श्री गगनदीप सिंह, श्री इकबाल सिंह, श्री गुरतेज सिंह, श्री जगसीर सिंह, श्री परमिंदर सिंह, श्री शाम सिंह, श्री राम सिंह, श्री दर्शन सिंह, श्री अमरजीत सिंह, श्री हरप्रीत सिंह, श्री जसकरण सिंह, श्री रिंकू, श्री शन्टी, श्री रिंकू ग्रोवर व अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने कहा कि गोदारा कॉलोनी में करीब 35 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे इलाका निवासियों के लिए यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। करीब 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के पूरा होने के बाद कॉलोनी के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी तथा रोजमर्रा के आवागमन में पेश आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

मेयर श्री मेहता ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाना है। लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के साथ-साथ सड़कों, सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइटों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का लक्ष्य आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और नगर निगम बठिंडा भी इसी भावना के साथ शहर के विकास को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़े प्रोजेक्टों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक गली और मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है।

मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने कहा कि किसी भी शहर के विकास में अच्छी सड़कें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सड़कें बेहतर होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती है, क्षेत्र की सुंदरता बढ़ती है और स्थानीय निवासियों को रोजाना की परेशानियों से राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि गोदारा कॉलोनी में शुरू हुआ यह कार्य क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा ‘आधुनिक बठिंडा’ के विजन के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। निगम का प्रयास है कि विकास का लाभ शहर के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *