जालंधर 27 सितंबर, 2026 : पंजाब के फगवाड़ा स्थित प्रसिद्ध लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल के पास एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के दावों के सामने आने के बाद से परिसर में माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना की जानकारी फैलते ही छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने रात भर परिसर के भीतर जमकर प्रदर्शन किया।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुबह छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कड़ा बयान जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने मीडिया को जानकारी देते हुए इन सभी आरोपों और दावों का पूरी तरह से खंडन किया है।पुलिस ने भी स्थिति को देखते हुए जांच के आदेश देते हुए SIT गठित कर दी है। एक छात्रा के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 64 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। पूरी रात LPU में हुए हंगामे को तस्वीरों में दखें-
एलपीयू के बाहर लगे जेट प्लेन पर चढ़ा प्रदर्शनकारी।

बिल्डिंग में की गई तोड़फोड़।
बिल्डिंग में की गई तोड़फोड़।

हंगामे के बीच परिसर में लगाई गई आग।

एलपीयू में तोड़फोड़ करते हुए छात्र।

एलपीयू में तैनात पुलिसबल।

एलपीयू के एंट्रेंस गेट पर की गई तोड़फोड़।

एलपीयू परिसर में की जा रही तोड़फोड़।

एलपीयू के बाहर गाड़ियों को रोकते स्टूडेंट्स।

एलपीयू की एंट्रेंस पर की गई तोड़फोड़।

एलपीयू के बाहर तैनत पुलिसबल।
