• Sun. Sep 27th, 2026

पंजाब में करवट लेगा मौसम, जालंधर सहित 16 जिलों में आज बारिश के आसार

पंजाब 27 सितंबर, 2026 : पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा आज पंजाब के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।     

विभाग द्वारा जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब,  पटियाला, बरनाला, संगरूर और मोगा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें कि मानसून अब वापसी कर रहा है इस दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं इसके बाद फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *