• Wed. Sep 16th, 2026

Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद, लखनऊ के VIP होटल में क्रिकेटर संग होगी शादी

16 सितंबर, 2026 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के विवाह की तारीख आगामी 4 दिसंबर तय हो गई है। लखनऊ के रमाडा होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 7 फेरे लेंगे। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मछली शहर के पूर्व सांसद एवं वर्तमान में जौनपुर जिले के केराकत विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। सगाई समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ करीबी रिश्तेदार और अन्य खास लोग शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि सगाई के बाद से ही दोनों की शादी की तारीख को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब 4 दिसंबर की तारीख तय होने के बाद विवाह समारोह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि रमाडा होटल में होने वाले विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल होंगे। शादी को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के चर्चित खिलाड़यिों में शामिल हैं, जबकि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पाटर्ी की सांसद हैं, दोनों की सगाई के बाद से ही उनके प्रशंसकों और समर्थकों में विवाह को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। शादी की तारीख सामने आने के बाद परिवार और करीबियों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *