• Sun. Sep 13th, 2026

बड़ी खबर : मशहूर पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग

बरनाला 13 सितंबर, 2026 पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बरनाला के गांव फरवाही में सिंगर के घर के बाहर देर रात 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 3 मोटरसाइकिल सवार फायरिंग करते और भागते हुए दिख रहे हैं।

फिलहाल, इस घटना में किसी के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 1.30 से 2.00 बजे के बीच हुई। वहीं, इस घटना के बाद लोकल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *