• Thu. Aug 20th, 2026

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ऋषिपाल को VC का अतिरिक्त कार्यभार

20 अगस्त 2026 :  पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के रजिस्ट्रार डॉ. ऋषिपाल सिंह को विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर (VC) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी पूर्व VC डॉ. सतबीर सिंह गोसल का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त होने के बाद दी गई है।

18 अगस्त को खत्म हुआ गोसल का कार्यकाल

डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने 19 अगस्त 2022 को PAU के वाइस-चांसलर का पद संभाला था। उनका कार्यकाल 18 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया। फिलहाल विश्वविद्यालय के नए VC की नियुक्ति नहीं हुई है।

नए VC के लिए आवेदन आमंत्रित

PAU के नए वाइस-चांसलर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव के कार्यालय में भेजने होंगे।

रजिस्ट्रार के तौर पर 2023 में संभाली थी जिम्मेदारी

रिशी पाल सिंह ने नवंबर 2023 में PAU के रजिस्ट्रार का पद संभाला था। वह 2004 बैच के PCS और 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। PAU के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी उन्हें रजिस्ट्रार के रूप में दर्ज किया गया है।

उनकी रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्ति को लेकर उस समय PAU की शिक्षक संस्था ने आपत्ति भी जताई थी और नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

कर्मचारियों और छात्रों ने की थी गोसल का कार्यकाल बढ़ाने की मांग

डॉ. गोसल का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र भी भेजे थे। हालांकि, उनके कार्यकाल के विस्तार को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

अब सभी की नजरें 26 अगस्त के बाद की प्रक्रिया पर हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद ही PAU के स्थायी VC के चयन को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *