• Sat. Aug 15th, 2026

स्वतंत्रता दिवस का जश्न ; अंबाला में भारी बारिश के बीच कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा…शहीदों को किया नमन

अंबाला 15 अगस्त 2026 : आज पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी कड़ी केस तहत अंबाला में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस मौके पर भारी बारिश के बीच अनिल विज ने तिरंगा फहराया। साथ ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने परेड का निरीक्षण किया और शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। 

PunjabKesari

इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आन-बान-शान तिरंगे को नमन किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और उत्साह का दिन है। देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, खुदीराम बोस और शहीद-ए-आजम भगत सिंह सहित सभी वीर शहीदों को नमन किया।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सरकार के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *